"सभी साथियों को नमस्कार
जैसा कि आपको विदित है म्यर उत्तराखंड ग्रुप सोसाएटी (पंजी.) अपनी गौरवमयी यात्रा के पांच वर्ष पूरे कर चुकी है और छटवे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। और म्यर उत्तराखंड ग्रुप उत्तराखंड के उन युवा/युवतियों की संस्था है जो भूमंडलीकरण के दौर में भी पहाड़ के नवनिर्माण की सोच रखती है। पिछले 5 वर्षों से प्रवास में अलग-अलग व्यवसाय से जुड़े इस नई पौध ने पहाड़ को अपने नजरिये से देखा है। संचार के इस युग ने दुनिया को बहुत छोटा कर दिया है। इन्टरनेट-वेबसाइट के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े ये नौजवान अब अपने सपनो को जमीनी हकीकत में बदलना चाहते हैं।
म्यर उत्तराखंड' ग्रुप सोसाएटी उन सरोंकारों से जुड़कर अपना योगदान करना चाहता है जिसकी वहां जरुरत है। संस्था विभिन्न कार्यकर्मों के माध्यम से हमेशा उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक और नियोजन सम्बन्धी तमाम सवालों को उठाती आ रही है, और वैचारिक आन्दोलन की हिमायत भी संस्था करती रही है। समय-समय पर उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को संजोने में और पुरानी पीढ़ी की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और सहेजने का आयोजन भी कर रही है। पहाड़ से बाहर रह रहे युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़े रहने और विभिन्न गतिविधियों से पहाड़ को जानने-समझने का प्रयास भी हम कर रहे हैं। हम इस छोटी सी कोशिश से उत्तराखंड की सम्पूर्ण धरोहर, सांस्कृतिक एकता, सामाजिक मूल्यों को अक्षुण रखने एवं अपनी परम्परा और आर्थिक रूप से संपन्न पहाड़ की कल्पना को साकार करने में सहभागी बनना चाहते हैं। म्यर उत्तराखंड' संस्था अपनी सभ्यता, संस्कृति और इतिहास से प्रेरणा लेकर खुशहाल उत्तराखंड का सपना देखती है। हमारे अग्रजों, बुद्धिजीवियों का अनुभव और हमारा उत्त्साह एक सार्थक पहल से आगे बढ़ सकता है। इसी उद्देश्य और आगे बढ़ने के संकल्प के साथ युवाओं ने अपने कदम बढ़ाये हैं।
इसी पहल को बढ़ाते हुए संस्था ने आगामी रविवार 08 जनवरी 2012 को 1:30 बजे दोपहर को बैठक रखी है। बैठक में संस्था की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ-साथ 2012 में संस्था द्वारा किये जाने वाले कार्यों, सेमिनारों के बारे में विचार विमर्श एवं उत्तराखंड के सुलगते सवालों पर चर्चा की जाएगी।
आतः आप सभी से निवेदन है कि दिये गए गंतव्य स्थान पर समय पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करें।
तिथि : रविवार 08 जनवरी 2012 समय : 1:30 बजे दोपहर स्थान : C-17, अल्मोड़ा भवन, साऊथ एक्स पार्ट-I, नई दिल्ली संपर्क सूत्र : 9968971270, 9718059864, 9818770062, 9015455725, 9868941211 धन्यवाद सुदर्शन सिंह रावत महासचिव म्यर उत्तराखंड ग्रुप (पंजी.) नई दिल्ली